उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सरकंडी गाँव के समीप स्थित खेत की सिचाई करने गए किसान को ज़हरीले सांप ने काट लिया। जिसकी जनकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर किसान का इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सरकंडी गांव निवासी होरीलाल विश्वकर्मा उम्र लगभग 55 वर्ष रविवार की सुबह अपने खेतों की।सिचाई करने गया था। तभी वहाँ उसको अचानक ज़हरीले सांप में काट लिया। सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरन्त परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108।एम्बुलेन्स की दिया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने किसान को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया। जहा डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!