उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के लहंगी गांव में बीती रात अपने घर की खुली छत पर सो रहा युवक की नींद के झोंके में छत से नीचे गिरकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लहंगी गांव निवासी राम किशोर का 35 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार बीती रात अपने घर की खुली छत पर सो रहा था। तभी रात लगभग 3:00 बजे वह नींद के झोंके में उठा और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे कि जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और जब तक उसको कहीं इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!