उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के मोराँव गांव के समीप स्थित खेत में काम करने गई किशोरी को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं, जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोरांव गांव निवासी राम बहादुर की 16 वर्षीय पुत्री पूजा देवी गांव के समीप स्थित अपने खेत किसी काम से गई थी। तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share