उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव के समीप रोड पार कर रहे कुत्ते से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव निवासी राधे लाल का 39 वर्षीय पुत्र कल्यान बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जैसे ही उसकी बाइक गाँव के बाहर पहुंचा तभी अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। और बाइक कुत्ते से टकरा कर गिर गई। जिससे चालक घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए देवमई स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स की ईएमटी रमन देवी और पायलेट कुलदीप के साथ बिंदकी सीएचसी के लिए रेफर कर दिया। वही सीएचसी पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share