उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के अशोथर थाना क्षेत्र की बुधरामऊ गांव के समीप ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार अशोथर थाना क्षेत्र के छेदीपुर गाँव निवासी स्व. गयादीन का 55 वर्षीय पुत्र राज कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के बुधरामऊ गांव के समीप पहुंची तभी ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार घायल हो गया।

घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलेट संकीरन ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसी एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी और पायलेट संकीरन के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्तर पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!