G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में 8 जून को आदित्य गौतम निवासी ग्राम उधन्नापुर थाना कोतवाली नगर द्वारा अपने इंटाग्राम ID- aadigautan886 पर हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी किया गया था। जिसका स्क्रीन शॉर्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा था। थाना कोतवाली द्वारा तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुये आरोपी युवक को आज 9 जून को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाई नियमानुसार की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share