उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अफ़ोइ गांव के चौराहे के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के गदागंज गांव निवासी 35 वर्षीय दिनेश कुमार अपनी 32 वर्षीय पत्नी उषा देवी व 10 वर्षीय पुत्र सत्यम उर्फ बउवा और गांव निवासी राजेंद्र कुमार की 20 वर्षीय पुत्री रितिका को बाइक पर सवार कर कौशांबी जनपद के कड़ा थाना क्षेत्र गंगा घाट स्नान करने गया था।
वहां से लौटते समय जब उसकी बाइक घोष थाना क्षेत्र के अफ़ोइ चौराहे के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार रितिका, दिनेश , उषा देवी व सत्यम चारों घायल हो गए। तुरंत सभी घायलों को इलाज के लिए हथगांम सीएससी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
वहीं दिनेश की हालत गंभीर देखते हुए परिजन उसको किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए। वहाँ।से कानपुर रेफर किया गया जहाँ रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाकी सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
