G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कोराई गांव की मोड़ के समीप डीसीएम ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर गुगौली गांव निवासी ब्रह्म दत्त बाजपेई का 35 वर्षीय पुत्र अनुराग बाजपेई अपनी 32 वर्षीय पत्नी आरती देवी को बाइक पर सवार कर शहर किसी काम से आ रहा था।

जब उसकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कोराई गांव की मोड़ के समीप पहुंची तभी डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दंपत्ति घायल हो गए घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी आशीष कुमार व पायलेट अनूप कुमार ने घायल अवस्था में पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share