उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में चारा काटने के लिए पावर मशीन का प्लग बोर्ड में लगाते समय किसान करंट के चपेट में आ गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई जीवित रहने की आशा पर उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कमरापुर गांव में सोमवार की सुबह लगभग 8 बजे किसान दिलीप कुमार उत्तम उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र सुरेश चंद्र उत्तम अपने घर के बरामदे में लगे चारा काटने की पावर मशीन चालू करने के लिए बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रहा था। तभी करंट के चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि जीवित रहने की आशा पर उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन तथा रिश्तेदार रो-रोकर बेहाल हो रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दिलीप कुमार उत्तम अविवाहित था जबकि बड़ा भाई दीपेंद्र कुमार उत्तम शादीशुदा था और परिवार से अलग रहता था। बड़ा भाई दीपेंद्र कुमार उत्तम गुजरात में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। मृतक की छोटी बहन की शादी 8 दिन पहले ही हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर बहन रोते बिलखते पहुंची। मृतक की मां श्रीमती देवी तथा पिता सुरेश चंद्र उत्तम रो-रो कर बेहाल हो रहे थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!