उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के जरौली पम्प कैनाल कोटवा में सोमवार की सुबह नहाते समय डैम में डूबकर दो युवको की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के मिचकी गांव निवासी अनुज 22 व रम्पत 25 सोमवार को अपनी निजी चार पहिया से असोथर थाना क्षेत्र के जरौली पम्प कैनाल कोटवा के डैम में नहाने गये थे। बताते है कि नहाते समय दोनो गहरे पानी में चले गये उसके बाद बाहर न निकल सके। वहीं आसपास के लोगो ने देखा तो इसकी जानकारी क्षेत्रीय पुलिस को दे दी। सुचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से दोनो शव को बाहर निकाला और तब तक काफी देर हो चुकी थी। उनकी डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने दोनो शवो को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादशे की खबर मृतको के परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!