उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के अजरौली व कबरहा गाँव के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के हकीमपुर कोरवा निवासी जब्बार का 45 वर्षीय पुत्र अच्छन बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह धाता थाना क्षेत्र के अजरौली व कबरहा के बीच पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में जारदार टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादशे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है8 सभी का रोरो कर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!