G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के बक्सपुर गांव के समीप नई रेलवे लाइन पर बीती रात महिला ट्रेन की चपेट में आ गयी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सचान फैक्ट्री बहुआ रोड निवासी गौरव पाल की पत्नी कोमल देवी बीती रात लगभग 8 बजे बक्सपुर के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गयी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमर्ट्स के लिए भेज दिया। वहीं पोस्ट मार्टम हाउस में मृतका का भाई रोहित पाल ने निवासी हाडिया सलेमाबाद थाना हुसैनगंज ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी 12 मार्च 2023 में किया था। हालाकि भाई ने ससुरालीजनो पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share