उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवली क्षेत्र के मिस्सी गांव में चार पहिया वाहन की टक्कर से घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मिस्सी गाँव निवासी रतिराम सोनकर के 11 माह के पुत्र अभय घर के बाहर खेल रहा था। तभी चार पहिया वाहन के उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसकी जानकारी परिजनो को हुई तो घर में कोहराम मच गया। जीवित रहने की आशा पर परिजन उसे देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी लेकर गए। जहा पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया तो परिजन शव को वापस घर लेकर के गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!