उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला का महाराष्ट्र के नासिक शहर में सड़क हादसे में शटरिंग ठेकेदार की मौत हो गई। गांव शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव गुनीर निवासी राजेश सोनकर का पुत्र सूरज कुमार उम्र 23 महाराष्ट्र के नासिक में शटरिंग ठेकेदारी का काम करता था। वह रविवार को उधार पैसे के लिए तगादा करने जा रहा था।तभी किसी वाहन ने मसरूल थाना क्षेत्र में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भाई नीरज ने बताया कि हादसा 6 जून को हुआ था। खोजबीन करने पर रविवार को मसरूल थाने में बाइक व मोबाइल मिलने पर पता चला था। नासिक के मसरूल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। और शव परिजनों को सौंप दिया। सोमवार शाम को गांव गुनीर शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने लेन-देन में युवक की हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के दो भाई नीरज 21,धीरज 17 हैं। मां रूपा देवी रो रोकर बेहाल हो गयी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!