G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दरियाबाद गाँव के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से दो सगे भाई चपेट में आकर घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर को मृत घोषित करते हुए दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दरियाबाद गाँव निवासी दो सगे भाई सोनू और सतेंद्र जो कि टैक्टर लेकर खेत की जुताई करने गए हुए थे। तभी रास्ते मे टैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे दोनो भाई गंभीर घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनो भाइयों को इलाज के लिए आननफानन में बिंदकी सीएचसी पाहुँचाया गया। जंहा ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने छोटे भाई सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया। और वहीं बड़े भाई को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share