G-FG6935EM07

फतेहपुर जिले में उत्तर प्रदेश यादव महासभा के संयोजक चौधरी राजेश यादव ने अनिरुद्ध कुमार शुक्ला को शुभकामनाएं दी कहा कि देश की सेवा में इस युवा का भविष्य चमकेगा। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक चौधरी राजेश यादव से मंगलवार को आलमपुर गेरिया निवासी अनिरुद्ध कुमार शुक्ला ने शिष्टाचार भेंट की। अनिरुद्ध कुमार शुक्ला का हाल ही में लोक सेवा आयोग द्वारा प्रधानमंत्री संग्रहालय कार्यालय, नई दिल्ली में अभिलेख अधिकारी (Records Officer) पद पर चयन हुआ है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार व ग्रामवासियों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि सम्पूर्ण समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। चौधरी राजेश यादव ने अनिरुद्ध को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि युवा वर्ग यदि लगन, मेहनत और धैर्य के साथ लक्ष्य की ओर अग्रसर हो, तो कोई भी सफलता दूर नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि अनिरुद्ध जैसे प्रतिभावान युवाओं की सफलता समाज में शिक्षा और सरकारी सेवाओं की ओर रुझान को बढ़ावा देती है। चौधरी यादव ने यह भी आशा व्यक्त की कि अनिरुद्ध कुमार शुक्ला अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए समाज और देश की सेवा में योगदान देंगे। इस अवसर पर कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और सभी ने अनिरुद्ध को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share