उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में मूंग के खेत में मजदूर मूंग तोड़ रहे थे तभी अचानक लगभग 10 फीट लंबा अजगर सांप दिखाई दिया अजगर सांप के देखते ही लोगों के शरीर में सिहरन दौड़ गई। लोग दूर भागे। ग्रामीणों को जानकारी हुई तो भीड़ एकत्र हो गई मामले की सूचना मिलने पर वन दरोगा मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास कर अजगर सांप को पकड़ा और जंगल में छोड़ा। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खुरमाबाद गांव में बुधवार की सुबह लगभग 10:00 बजे ओंकार सिंह पटेल के मूंग के खेत में मजदूर मूंग तोड़ रहे थे। तभी अचानक लगभग 10 फीट लंबा अजगर सांप दिखाई दिया तो हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। अजगर सांप देखे जाने की जानकारी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शिव प्रताप सिंह राठौर ने वन दरोगा रविंद्र सिंह को दिया। वन दरोगा रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास कर अजगर सांप को पकड़ा। उन्होंने बताया कि अजगर सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ा गया है। इस मौके पर गांव के विनय सिंह कमल सिंह वीरेंद्र सिंह अनिल सिंह लाल सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share