उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव में परिवारिक कलह के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव निवासी विनोद कुमार की 24 वर्षीय पत्नी श्रीदेवी ने परिवारिक कलह के चलते घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए। प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!