उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से लूट गया एक मोबाइल₹450 नगद तथा लूट में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल बरामद किया। पुलिस ने शुक्रवार को तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया और न्यायालय भेज दिया। पकड़े गए तीनों बदमाशों में एक साथी अपराधी बताया जाता है जिसके खिलाफ फतेहपुर व कानपुर जनपद में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है। जानकारी के अनुसार नगर के निकट मां ज्वाला देवी मंदिर के पास बाईपास में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों आशु पटेल उम्र 20 वर्ष पुत्र अरविंद पटेल निवासी ग्राम बंझोलवा कोतवाली बिंदकी, त्रिलोक यादव उर्फ छोटू उम्र 18 वर्ष पुत्र जय नारायण निवासी कालूखेड़ा मजरे ठिठौरा कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर तथा कालिका उर्फ हैप्पी उम्र 19 वर्ष पुत्र रामबली निवासी ग्राम बनरसी थाना ललौली जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से लूटा गया एक मोबाइल तथा 450 रुपए नगद तथा लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। पुलिस ने शुक्रवार को दिन में करीब 11:00 बजे कानूनी कार्रवाई करके न्यायालय भेज दिया। बताया जाता है कि तीनों लोगों ने मिलकर 8 जून 2025 को रात करीब 10:30 बजे कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के शहबाजपुर गांव निवासी जयकरण सिंह पुत्र शिवनाथ सिंह के साथ लूट की घटना की थी। इस मामले में जयकरण सिंह द्वारा 11 जून को मुकदमा दर्ज कराया गया था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share