G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड पर घर में खाना बनाते समय अचानक प्रेशर कुकर का ढक्कन निकल गया। जिससे खाना बना रही महिला झुलस गई परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड मोहल्ला निवासी विश्राम की 52 वर्षीय पत्नी सविता देवी आज प्रेशर कुकर में घर में खाना बना रही थी।

तभी खाना बनाते समय अचानक प्रेशर कुकर का ढक्कन निकल गया। जिससे कुकर में पक रहा सारा खाना सविता देवी के ऊपर आ गया। जिससे वह झुलस गई हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share