उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सुल्तानपुर घोष पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे मोबाइल रिकवरी में रविवार को पुलिस ने महज 25 मिनट में ही खोए हुए मोबाइल को बरामद कर पीड़िता को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक बता दें कि गंगा नगर कालोनी थाना कोतवाली फतेहपुर के रहने वाले सतीश सिंह की पुत्री अंकिता सिंह सुल्तानपुर घोष स्थित रामपाल मौर्य महाविद्यालय में एमoएo तृतीय वर्ष की परीक्षा देने आई थी। जिसका मोबाइल थाना क्षेत्र में कहीं गुम हो गया था। जिसके बाद पीड़िता ने स्थानीय थाना में मोबाइल के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने तत्काल गुमशूदगी की रिपोर्ट दर्जकर सर्विलांस सेल की मदद से लोकेशन पताकर खोए हुए एक अदद मोबाइल रियल मी 8, 5G मोबाइल IMEI NO. 863510056745718, 86351005674570 को बरामद कर पीड़िता को सुपुर्द किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!