उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर कुरा गांव के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी मो० वकील का 18 वर्षीय पुत्र मो० रज़ा बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए खागा कस्बे आ रहा था। जब उसकी बाइक खागा कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर कुरा गांव के सभी पहुंची तभी अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिससे बाइक सवार रज़ा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!