G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर गाँव के समीप खेत में काम करते समय किसान को जहरीले साँप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार शहबाजपुर गांव निवासी सूरज प्रसाद का 65 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र खेत में काम कर रहा था। तभी उसको।जहरीले साँप ने काट लिया। इसकी जानकारी जब परिजनो को हुयी तो उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्तें में उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम।के लिये भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share