उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गाँव के समीप रविवार की शाम रोड किनारे गिर कर वृद्ध घायल हो गया। जिसकी सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शिनाख्त के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी बहादुरपुर गांव निवासी स्व0 अपोली का 65 वर्षीय पुत्र भगवानदीन कल शाम गांव के समीप गिरकर घायल हो गया। तभी आसपास के लोगो ने घायल अवस्था में उसको उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share