उत्तर प्रदेश।फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील क्षेत्र में।बटवारा तथा नक्शा नजरी बनाने के लिए लेखपाल ने₹5000 रिश्वत की मांग किया था। जिसके चलते पीड़ित ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से किया था। इसी के तहत एंटी करप्शन टीम ने तहसील के अंदर से आरोपी लेखपाल को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज किया गया। नगर के तहसील परिसर से मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे एंटी करप्शन टीम प्रयागराज ने लेखपाल सीताराम पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार निवासी अहमदगंज थाना कोतवाली जनपद राजस्व लेखपाल क्षेत्र करनपुर पधारा तहसील बिंदकी को ₹5000 रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया कर लिया। जिसके खिलाफ कल्याणपुर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया। बताया जाता है कि बटवारा तथा नक्शा नजरी बनाने के लिए चक्रदत्त तिवारी पुत्र स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी निवासी ग्राम घोरहा कोतवाली बिंदकी जनपद से आरोपी लेखपाल सीताराम ने₹5000 की रिश्वत की मांग की थी। इस मामले में चक्र दत्त तिवारी ने एंटी करप्शन टीम प्रयागराज से शिकायत किया था। जिसके चलते मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने बिंदकी तहसील के अंदर से आरोपी लेखपाल सीताराम द्वारा ₹5000 रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई। इस मौके पर एंटी करप्शन टीम की निरीक्षक अंजली यादव के अलावा एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक अलाउद्दीन अंसारी, निरीक्षक राकेश बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, मुख्य आरक्षी शशिकांत शर्मा, मुख्य आरक्षी सुभाष चंद्र द्विवेदी, सिपाही दीपक शुक्ला, सिपाही सुनील यादव, सिपाही दिनेश प्रसाद, सिपाही वेद प्रकाश मिश्रा मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
