G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम पतैटापुर मजरे सेमरी में शराब का पैसा न देने पर कलयुगी पुत्र ने अपनी मां को डण्डा मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक घण्टे बाद ही आरोपी को गांव के बाहर जंगल से गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार पतैटापुर मजरे सेमरी गांव निवासी अमर सिंह की 60 वर्षीय पत्नी श्याम कली का पुत्र कमलेश शराब पीने का आती है। बताते हैं कि रात लगभग दस बजे नशे में धुत होकर घर आया और मां से शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा। इंकार कर देने पर गुस्से में आकर उसने मां के साथ गाली-गलौज किया बाद में डण्डा मारकर मौत के घाट उतार दिया। हादसे के बाद आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम भेज दिया। पुलिस ने एक घंटे के अंदर ही गांव के बाहर जंगल से कलयुगी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पति अमर सिंह ने बताया कि उसका पुत्र शराब पीने का आदी है। आए दिन घर में सभी को मारता-पीटता था। घटना को अंजाम देने के बाद पुत्र ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी थी। उसका कहना है कि अगर वह पुलिस से बच गया तो वह उसे भी मार देगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share