उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अपने घर के बाहर टीन शेड के नीचे बकरी बांध रही महिला लोहे के खंभे के करंट में चिपक गई। उसके पति ने देखा तो गमछा से पत्नी को करंट से दूर किया और गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी कस्बे के निकट फरीदपुर गांव की महिला जगदेई देवी उम्र लगभग 48 वर्ष पत्नी रामराज बुधवार की सुबह लगभग 5:00 बजे अपने घर के बाहर टीन सेट के नीचे बकरी बांध रही थी। तभी टीन सेट के जमीन में लगे लोहे के खंबे के करंट में चिपक गई। पास में खड़े पति रामराज ने देखा तो गमछे द्वारा करंट में चिपकी महिला को दूर किया। गंभीर हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। इस मामले में महिला के पति ने बताया कि पड़ोस के एक व्यक्ति का बिजली का तार टीन सेट के ऊपर से गया है। रात में चली हवा के कारण तार टूट कर टीन सेट के ऊपर गिर गया था जिसके चलते टीन सेट में लगे लोहे के खंभे में करंट आ रहा था जिसमें महिला चिपक गई थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!