उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बम्हरौली गाँव में घर में घरेलू काम कर रही महिला को वहाँ छिपे ज़हरीले साँप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बम्हरौली गाँव निवासी राज कमल की 40 वर्षीय पत्नी शिव रानी आज सुबह अपने घर की साफ सफाई कर रही थी।
तभी वहाँ छिपे ज़हरीले साँप ने उसको काट लिया। साँप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं एम्बुलेन्स ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
