उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अचानक मौसम के बदलते ही बारिश से शुरू हुई तो जर्जर मकान गिर गया। जिससे गरीब परिवार की बड़ी मुश्किल से जान बच पाई। जब सरकार के नुमाइंदे हर वर्ष गरीब परिवारों की सूची बना कर चिन्हित किया जाता। लेकिन उन परिवार को लाभ नहीं मिलता जो वाकई गाँव में गरीबी का दंश झेल रहे हैं। और गरीब परिवारों को सरकारी आवासों का लाभ नहीं मिल पाता है। फिर वही गरीब परिवार कर्ज लेकर अपना घर बनाते हैं। हसवा विकास खंड के अन्तर्गत अंदमऊ गाँव निवासी 36 वर्षीय शारदा देवी पत्नी सियाराम अपने माता पिता के पुराने जर्जर मकान में परिवार के साथ रह रहे हैं।और पति गाँव में मजदूरी करके गुजर बसर कर रहे हैं। अचानक बारिश से जर्जर मकान गिर गया है। पुराने घर के गिरने से परिवार परेशान है। और बडी़ मुश्किल से परिवार की जान बच सकी। पीडिता शारदा देवी ने बताया कि माँ और पिता के साथ ही परिवार रहते हैं। माँ-पिता जी द्वारा मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण किया जा रहा। और कुछ वर्षों पूर्व माँ-पिता की मौत हो गई है। लेकिन सरकार द्वारा कभी सरकारी आवास नहीं मिला है। जिससे 40 वर्षों से घर अधिक जर्जर हो गया था। बारिश हुई घर गिर गया। जिससे परिवार के लोग बाल बाल बच गया है। घर के अंदर ग्रहस्थी का सामान दब गया है। और काफी नुकसान हो गया है। घर गिरने की सूचना लेखपाल को दी गई है। वही इस बार प्रधान ने प्रधानमंत्री आवास के लिए घर चिन्हित किया गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलू सैनी ने बताया कि शारदा देवी गाँव की माली जाति की है। बहुत ही गरीब परिवार होने कारण इस हमने प्रधानमंत्री आवास के चिन्हित किया गया। शारदा देवी अपने माँ -पिता की बड़ी पुत्री है शादी विवाह के बाद ही माँ पिता के साथ रहकर जीवन यापन कर रहे हैं। दो पुत्रियाँ अपने अपने ससुराल में रह रही है। इस मामले में बीडीओ सतीश चन्द्र पाडेय ने बताया कि शारदा देवी के घर गिरने की जानकारी हुईं हैं। उनके घर का इस बार प्रधानमंत्री आवास के लिए चिन्हित किया गया है। जैसे ही शासन से आवास के लिए पैसे आयेगा। लाभार्थी के खाते में पैसे पहूंच जायेगें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By