G-FG6935EM07

फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव के समीप रोड से गुजर रहे बाइक सवार के ऊपर पेड़ गिर गया। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ला निवासी आशिक अली का 19 वर्षीय पुत्र आसीफ अली बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र गया था।

जब उसकी बाइक घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव के समीप पहुंची तभी रोड किनारे एक पेड़ की कटाई चल रही थी। जब वह उस पेड़ के नीचे से गुजरने लगा तभी वह पेड़ उसके ऊपर गिर गया। जिससे आसीफ अली गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवास्था में उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share