उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बलईपुर गांव में घर के अंदर किशोर को जहरीले सांप ने काट लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बलईपुर गांव निवासी रामबाबू का 12 वर्षीय पुत्र अंश घर में मचान पर से कुछ सामान निकाल रहा था।

तभी वहां छिपे हुए जहरीले सांप ने उसको काट लिया जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोर की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!