G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की तहसील सदर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतों को सुनते हुए मौके पर उपस्थित सम्बंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में वरासत, भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण कराया जाए।

उन्होंने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जन शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण जन शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता से फीड बैक भी लें। सदर तहसील अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 191 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 08 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर अवशेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share