उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐरायां मोड के समीप बाइक और रिक्शा की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों के चालक घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, है जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लाठी गाँव निवासी रमऊ का 30 वर्षीय पुत्र सुनील जो ई-रिक्शा चालक है। आज दोपहर सवारी छोडकर घर की ओर जा था जब वह ऐरायां मोड के समीप पहुँचा तभी सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बलवन्त की सरांय गांव निवासी सलीम का 40 वर्षीय पुत्र कलीम बाइक से खागा की ओर जा रहा था। वह आ गया जिससे ई-रिक्शा और बाइक की भिडन्त हो गयी जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलो को इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सराकरी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!