उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव के समीप अचानक बाइक सवार के सामने आए राहगीर को बचाने के प्रयास में बाइक चालक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नौबस्ता बेगांव गांव निवासी स्वर्गीय रामदेव निषाद का 28 वर्षीय पुत्र राम खेलावन बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब वह थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव के समीप पहुंचा तभी अचानक उसकी बाइक के सामने राहगीर आ गया। उसको बचाने के प्रयास में वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!