G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर चौडगरा ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन अज्ञात युवक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज शिनाख्त के प्रयास में लगी थी। कामयाबी न मिलने पर पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर चौडगरा ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर लगभग 38 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास में लगी थी। कामयाबी न मिलने पर आज मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share