G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के अबूनगर रानी कॉलोनी मोहल्ले में बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नई तहसील के समीप निवासी गुलाब मौर्य का 22 वर्षीय पुत्र अग्रिम मौर्य बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के अबूनगर रानी कॉलोनी मोहल्ले में पहुंची

तभी अज्ञात बाइक सवार उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे अग्रिम मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे से की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share