G-FG6935EM07

फतेहपुर। बिदंकी तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत बकेवर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बकेवर गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत तैयार हो रही पानी की टंकी से पिछले शनिवार/रविवार की रात अज्ञात चोर सोलर पैनल चोरी करके ले गए। इस घटना की जानकारी सुबह जब चौकीदार सर्वेश को हुई। तो उसने बकेवर थाने में सूचना देकर अपने उच्चा अधिकारियों को तत्काल सूचित किया। जानकारी होने पर कार्यरत कंपनी सन्डिगो सोलर सोलुशन प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर अचल कुमार द्वारा थाने में अज्ञात चोरों पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। चौकीदार सर्वेश ने बताया कि चोरों द्वारा 12 पैनल चोरी किये गये है। इस मामले में बकेवर थाना अध्यक्ष श्याम।सुंदर लाल श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यरत कंपनी द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।घटना की छानबीन की जा रही है, जल्द चोर पकड़े जाएंगे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share