G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर देहुली गांव की मोड पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार में सवार दम्पति सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी दुर्गा प्रसाद का पुत्र दिवारी लाल उसकी पत्नी राधा देवी उसका पुत्र आशीष मौर्य व बजरंगी लाल का पुत्र महेंद्र मौर्य सभी स्विफ्ट डिज़ायर कार नम्बर UP 32 GR 2017 पर सवार होकर खागा से शहर आ रहे थे।

जब कार थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर देहुली गाँव की मोड़ पर पहुंची तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share