G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप ट्रक और ओमनी वैन की भिड़ंत हो गई। जिसमें वैन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास मोहल्ला निवासी होरीलाल का 32 वर्षीय पुत्र संजय ओमनी वैन पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब वह कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप पहुंचा। तभी ट्रक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना स्थानियों ने फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share