उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के अंदौली पुलिया के समीप ऑटो पर सवार यूवक चलती ऑटो से गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के बरुहा गांव निवासी बचई का 28 वर्षीय पुत्र ननकवा किसी काम से शहर आया था। शहर से बीती रात ऑटो पर सवार होकर वापस घर जाने लगा तो राधा नगर थाना क्षेत्र के अंदौली पुलिया के समीप वह चलती ऑटो से गिरकर घायल हो गया।

स्थानीयों ने जब उसको घायल अवस्था में रोड पर पड़ा हुआ देखा तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवास्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!