उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के गोदौरा गांव में पेड़ के नीचे खेल रहे पांच वर्षीय मासूम पर डाल टूटकर गिर गई। जिससे मासूम बुरी तरह से घायल हो गया। आनन-फानन में उसको इलाज के लिए ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोदौरा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार का पांच वर्षीय पुत्र पुष्पेन्द्र बुधवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान महुआ के पेड़ की डाल टूटकर उसके ऊपर गिर गई। डाल टूटकर गिरने से मासूम बुरी तरह से घायल हो गया। कुछ देर बाद पड़ोस में खेल रहे बच्चों ने घटना की सूचना परिजनों को दिया। सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। और ग्रामीणों संग मिलकर टूटी हुई डाल को हटा मासूम को बाहर निकाला। बाहर निकाल कर परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए ले गए जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल होता रहा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। जानकारी पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने राजस्व टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि मृतक मासूम की दो बड़ी बहनें हैं मासूम की मौत के बाद उनका रो रो कर बुरा हाल है। वही मामले में किशनपुर थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!