G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के समीप बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल अवास्था में उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गाँव निवासी बिहारी का 28 वर्षीय पुत्र राजेश व गांव निवासी 25 वर्षीय जीतू दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे।

तभी गांव के समीप दूसरा बाइक सवार इनकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे राजेश व जीतू दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी सुशील कुमार व पायलट गुलाब के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share