उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सातों सुल्तानपुर गांव के समीप जंगल में भैंस चराने गई महिला अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गई। तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सातों सुल्तानपुर गांव निवासी बुध विलास की 45 वर्षीय पत्नी राम रानी गांव के समीप स्थित जंगल में भैंस चलने गई थी।

तभी अचानक गिरी आकाशी बिजली की चपेट में आकर झुलस गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By