उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप स्थित ईट भट्टे का चैम्बर फट गया। काम कर रहा मजदूर चैम्बर के मलवे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार छतरपुर जनपद के महाराजपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राम प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र हेमराज प्रजापति किसनपुर थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप स्थित देव पाल के ईट भट्टे में मजदूरी कर रहा था।

आज सुबह वह भट्टे में काम कर रहा था तभी भट्टे का चैम्बर फट गया समीप में काम कर रहा हेमराज मलवे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!