उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के अंतर्गत थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बिरनई में एक कारखाना संचालक की देर रात लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया घायल को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बिरनई निवासी कालीशंकर उत्तम पुत्र रामनारायण उम्र 62 वर्ष अपने कारखाना के बाहर देर रात सोया हुआ था इस दौरान थाना चांदपुर के ग्राम बिरनई निवासी अंशु अवस्थी पुत्र प्रशांत अवस्थी उसे पर लाठी डंडों से प्रहार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबा सुनकर काली शंकर का पुत्र शिव शंकर अपने परिवार के साथ नीचे आया तो उसके पिता लहूलुहान अवस्था में पड़े थे तत्काल उन्हें आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमौली ले जाया गया सूचना पाकर शिव शंकर का भाई दयाशंकर भी मौके पर आ गया घायल कालीशंकर की चिकित्सकों ने गंभीर हालत पर देख रेफर कर दिया रास्ते में ले जाते समय काली शंकर की मौत हो गई। शिव शंकर के मुताबिक कारखाना में उसने सीसीटीवी कैमरे कुछ दिन पूर्व लगाया था जिससे गांव का दबंग अंशु अवस्थी पुत्र प्रशांत अवस्थी देर रात कारखाने पर जाकर उसके पिता से कहने लगा दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे हटवा दो जिस पर मेरे पिता ने कहा मैंने अपनी सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरा लगवाया है।

जिसको लेकर वाद विवाद हुआ था जिस पर मृतक ने 112 नंबर फोन किया था जिस पी,आर,बी ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया था किंतु रात्रि 12.25 मिनट के करीब अंशु अवस्थी अपने हाथ में डंडा लेकर उसके कारखाना आ गया मृतक पर सोते समय ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। अचानक प्रहार से मृतक ने शोर मचाया शोर सुनकर उसके परिजन नीचे आए जब तक वह बेसुध हालात पर पहुंच गया था मृतक के पुत्र शिव शंकर ने थाना जहानाबाद में अंशु अवस्थी तथा एक अज्ञात युवक के विरुद्ध तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया युवक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिएभेज दिया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!