उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरु थाना क्षेत्र के एक गांव के नवयुवती की सर्प दंश से इलाज के दौरान मौत हो गई है । मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय नेहा देवी पुत्री राकेश सिंह निवासी गुरगौला जो कि गहबरपुर मोड़ के पास बने घर में रह रहे थे। बुद्धवार की शाम लगभग 9 बजे घर के बरामदे में मां व बेटी बैठी थी, तभी जहरीले सांप ने बेटी को काट लिया। अंधेरा होने के कारण दिखाई नहीं दिया। हालत बिगड़ने पर जानकारी हुई और परिजन भीमपुर गांव में ले जाकर दवा खिलवाया आराम न मिलने पर मंझनपुर जिला अस्पताल ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर इलाहाबाद स्वरुप रानी अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे नेहा की सांसें थम गयी। मृतक नेहा नौवीं की छात्रा थी। मृत्यु की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों में मृतक की मां बबली देवी भाई रविशरन व रुद्रप्रताप सिंह है मृतक के पिता ने बताया कि इलाहाबाद में ही शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!