G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मां शारदा इंटर कॉलेज के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार पिता पुत्र दोनों घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के ओखरा कुंवरपुर गांव निवासी स्व. छोटे लाल गुप्ता का 50 वर्षीय पुत्र रमेश गुप्ता अपने 25 वर्षीय पुत्र आशीष गुप्ता के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से बिंदकी कस्बे जा रहा था।

जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के माँ शारदा स्कूल के समीप पहुंची तभी अज्ञात चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे पिता-पुत्र दोनो घायल हो गए घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी लालता प्रसाद व पायलट मुकेश कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share