G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के टेकसाही बुजुर्ग गांव के समीप स्थित आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय किशोर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरन्त उसको घायल अवस्था में अपने वाहन से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के टेकसारी बुजुर्ग गांव निवासी छिटानी का 14 वर्षीय पुत्र मोनू गांव के समीप स्थित लगे आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड रहा था।

तभी पेड़ से उसका पैर फिसला और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share