उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया। बताते चले की 4 महीने पहले एक महिला के साथ टप्पे बाजी की घटना हुई थी। जिसमें पकड़ा गया अभियुक्त आरोपी था जिसकी पुलिस को तलाश थी। पुलिस ने टप्पे बाजी करने वाले एक वांछित अभियुक्त राजू लोधी उम्र लगभग 48 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम प्रसाद निवासी ग्राम भिखारीपुर थाना राधा नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर शुक्रवार को दिन में करीब 11:00 बजे उसे न्यायालय भेज दिया। बताते चलें कि लगभग चार माह पहले जोनिहा और बिंदकी कस्बे के बीच टेंपो में सवार एक महिला का बैग काटकर टप्पेबाजों ने जेवरात निकाल लिए थे। जिसमें पीड़ित महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में एक वांछित टप्पेबाज राजू लोधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और न्यायालय भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!