उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के गंज गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवर खंती में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भवना गांव निवासी फूल सिंह का 25 वर्षीय पुत्र कमल सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था।

जब वह थाना क्षेत्र के गंज गांव के समीप पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। जिससे बाइक चालक कमल सिंह गंभीर रूप से गायब हो गया। हादसे की सूचना परिजनों को हुई तो घटना स्थल पर पहुंचकर घायल को खागा के किसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया तो परिजन उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!